Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सामाजिक संस्था एफर्ट्स में छात्रवृति हेतु आवेदन शुरू।
UPSC एवं RAS की तैयारी करने वाले बच्चे को अधिकतम 2 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
झुंझुनूं,(10 मई 2026)। एफर्ट्स झुंझुनू जिले के उन प्रतिभावान बच्चों के लिए कार्य कर रही है जो आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभावान होते हुए भी 12 वीं कक्षा के बाद अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते हैं। क्योंकि उनके पास कोचिंग के लिए पैसों का और मोटिवेशन का अभाव होता है। आज अंबेडकर भवन झुंझुनूं में कोर कमेटी सदस्यों एवं सब कोर कमेटी सदस्यों ने बैठक की। कोर कमेटी सदस्यों ने बताया कि आज से अनुसूचित जाति के बच्चों से ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बच्चे एफर्ट्स की वेबसाइट affortsjhunjhunu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा अंबेडकर भवन झुन्झनू से ऑफलाइन आवेदन पत्र लेकर पूर्ण रूप से भरकर वहीं जमा करवा सकते हैं। जो बच्चे एफर्ट्स के नियमों के दायरे में आते हैं उनके लिए एफर्ट्स ने 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किए। झुंझुनूं जिले के अनुसूचित जाति के जो भी बच्चे 12वीं या कॉलेज के बाद नीट,आईआईटी या अन्य प्रतियोगिकी परीक्षाएं जैसे यूपीएससी,व्याख्याता,पटवारी,ग्रामसेवक,शिक्षक,पुलिस सहित किसी भी कंपटीशन एग्जाम के लिए कोचिंग करना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 12 कला,वाणिज्य संकाय में 85 प्रतिशत व विज्ञान,कृषि संकाय में 90 प्रतिशत अंक तथा विकलांग,विधवा,परित्यकता या विशेष बच्चों के लिए 80 प्रतिशत की बाध्यता रखी गई है। UPSC एवं RAS प्री एवं मेन्स पास करने वाले बच्चों को आगे की तैयारी हेतु अधिकतम दो लाख रुपए तक की मदद की जाएगी। नीट,आईआईटी,यूपीएससी के माध्यम से एवं आरएएस की तैयारी करने वाले बच्चों को तीस-तीस हजार रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इनके अलावा तैयारी करने वाले बच्चों को पंद्रह हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है। एफर्ट्स झुंझुनू की पहली संस्था है जो समाज के अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बच्चों को स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाती है। संस्था 14 जून को अंबेडकर भवन झुंझुनूं में चेक वितरण का कार्यक्रम करेगी। स्कॉलरशिप हेतु चयन बच्चों की आर्थिक स्थिति,योग्यता एवं मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश भूरिया,डॉक्टर राकेश माहीच,इंद्राज सिंह भूरिया,महेश जसरापुर,जितेंद्र गर्वा,नरेंद्र कहडायला,सीताराम बास बुडाना ने उपस्थित होकर एफर्ट्स संस्था के हित में आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ की।