Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (7 मई 2026) । आगामी 9 मई (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजस्व प्रकरणों का समझाइश के आधार पर निस्तारण करने के लिए राजस्व मंडल स्तर पर विशेष बैंच का गठन किया गया है ।
राजस्व मंडल अजमेर के अतिरिक्त निबंधक (न्याय) हेमंत स्वरूप माथुर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए राजस्व मंडल में न्यायिक अधिकारी राजस्व मंडल न्यायिक सदस्य श्री सानुज कुलश्रेष्ठ एवं सदस्य के रूप में मंडल सदस्य कमला अलारिया की पीठ का गठन किया गया है। पीठ में कार्य सहयोगार्थ हेतु राजस्व मंडल से मुख्य रीडर के बतौर प्रशासनिक अधिकारी भैरू राम व वरिष्ठ सहायक फैयाज तथा वरिष्ठ सहायक बृजेश व आकाश यादव को सहायक रीडर का दायित्व दिया गया है ।
इससे पूर्व गत 27 व 28 अप्रैल को मंडल स्तर पर प्री काउंसलिंग बैंच के माध्यम से सेवानिवृत्त आरएएस सुरेश सिंधी की अगुवाई में काउंसलिंग कार्य किया गया जिसमें समझाइश योग्य प्रकरणों पर विचार किया गया।
मंडल की ओर से पक्षकारों से आग्रह किया गया है कि वे शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत अधिकाधिक समझाइश योग्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कराने के लिए उपस्थित होवें।