Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ग्राम रथ अभियान के तहत आज विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा प्रचार रथ

30 अप्रैल को इन स्थानों पहुंचेगा प्रचार रथ

झुंझुनू (29 अप्रैल 2026)। जिले में चलाए जा रहे ‘ग्राम रथ अभियान’ के माध्यम से जन-जन तक संदेश पहुँचाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कल, 30 अप्रैल को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों गाँवों में प्रचार रथ पहुँचेगा और ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के बासनानग, अजाडी़ कला व बिशनपुरा में, सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोटिया, धींगड़िया, जाखोद, बेरला में, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के भारू, सीरियासर कला, दुराना व भीमसर में, उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के छावसरी, भाटीवाड़, बासबिसना व केड में, खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के दलौता, दूधवा नांगलिया, गौरीर व टीबा में, पिलानी विधानसभा क्षेत्र के लांबा गोठड़ा, अलीपुर, नारनोद मालीगांव, खुडाना में वहीं नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कसेरू, सोटवारा, डुमरा व कुमावास में ग्राम रथ अभियान के तहत प्रचार प्रसार किया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.