Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (27 मार्च 2026)। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने कहा है कि राज्य में मिनरल एक्सप्लोेरेशन कार्य को योजनावद्ध तरीके से विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रचुर मात्रा मंे खनिज संपदा होने के साथ ही मेजर मिनरल्स में रेयर अर्थ एलिमेंट्स, सोना, लेड-जिंक, सिल्वर, लाइमस्टोन, लिग्नाइट, कॉपर, बेस मेटल आदि के डिपोजिट्स उपलब्ध होने के साथ ही माइनर मिनरल्स के भी विपुल भण्डार है।
एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा शुक्रवार को सचिवालय में राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की गतिविधियों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष के आरंभ के साथ ही एक्सप्लोरेशन, ड्रिलिंग, केमिकल एनालिसिस से लेकर ब्लॉक तैयार कर ऑक्शन तक की तैयारियों की टाइमलाइन तैयार करते हुए प्रत्येक कार्य का माइलस्टोन तय किया जाएं ताकि कार्य में गति आने के साथ ही समयबद्ध मोनेटरिंग सुनिश्चित हो सके।
अरोरा ने कहा कि विभाग के पास राज्य के प्रत्येक स्थान में संभावित मिनरल्स का डेटा के अनुसार एक्सप्लोरेशन के लिए ड्रिलिंग, केमिकल एनालिसिस आदि हो सके और उपलब्ध खनिज की गुणवत्ता व उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इससे ऑक्शन होने वाले ब्लॉकों अधिक प्रीमियम पर नीलाम होंगे और रोजगार और राजस्व के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के माइनिंग सेक्टर में राजस्थान को अ्रग्रणी प्रदेश बनाने के लिए हमें समन्वित प्रयास करने होंगे।
राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक प्रकाश जैन ने आरएसएमईटी की गतिविधियों से अवगत कराया।
अधीक्षण भूवैज्ञानिक जयपुर व एमओयू नोडल अधिकारी संजय सक्सैना ने एमओयू के संबंध में प्रगति जानकारी दी।