Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्‍पीकर देवनानी ने राजस्‍थान दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी राजस्‍थान का इतिहास गौरवशाली – देवनानी

देवनानी का आह्वान - प्रदेशवासी मिल जुलकर राज्‍य के विकास में सक्रिय भूमिका निभायें

जयपुर, (18 मार्च 2026)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भारतीय पंचांग के आधार पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्‍थान दिवस के रूप में मनाये जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री देवनानी ने कहा है कि यह तिथि भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व रखती है।

देवनानी ने कहा कि राजस्थान दिवस हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, वीरता, त्याग और परंपराओं को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें अपने महान अतीत से प्रेरणा लेकर राज्य के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी देता है।

 देवनानी ने कहा कि राजस्थान वीरों, संतों, त्यागियों और महान परंपराओं की भूमि है। यहां की संस्कृति, लोक परंपराएं, कला, साहित्य और सामाजिक मूल्यों ने पूरे देश में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर राजस्थान को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.