Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में औद्योगिक भूखण्ड आवंटन का सुनहरा अवसर

झुंझुनूं (18 मार्च 2026) । रीको औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के अन्तर्गत अब तक 87 भूखण्डों का आवंटन एवं 18 भूखण्डों का ऑफर लेटर जारी किया जा चुका है। रीको द्वारा औद्योगिक भूखण्डों से वंचित उद्यमियों हेतु भूखण्ड आवंटन का नौवाँ चरण प्रारंभ किया गया है। इस चरण में 25 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन “राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024” के तहत 2 मार्च तक के एमओयू धारको को प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के तहत किया जायेगा।

इकाई प्रभारी रीको, झुंझुनूं अजीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के तहत 25 औद्योगिक भूखण्डों के लिए नौवें चरण में आवेदन प्रक्रिया दिनांक 18 मार्च से आरंभ हो गई है। यह आवंटन प्रक्रिया दिनांक 06 अप्रैल तक जारी रहेगी। एमओयू धारक एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते है। किसी भी भूखण्ड पर एक ही आवेदक होने पर सीधा आवंटन तथा एक से अधिक आवेदक होने पर आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। ई-लॉटरी का आयोजन दिनांक 09 अप्रैल को रीको इकाई कार्यालय, झुंझुनूं में किया जायेगा। आवंटित भूखण्ड पर एमओयू धारक को व्हाइट कैटिगरी के अन्तर्गत आने वाला उद्योग स्थापित करना होगा। भूखण्डों के संबंध में अधिक जानकारी रीको की वेबसाईट riico.co.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.