Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग व सम्मान समारोह का शुभारम्भ कर विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
केंद्र और राज्य सरकार महिला उत्थान के लिए संकल्पबद्ध - वन राज्यमंत्री शर्मा
जयपुर, (8 मार्च 2026)। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय खेल प्राधिकरण एवं माय भारत केंद्र के समन्वय से गौरी देवी महाविद्यालय, अलवर में आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया‘ महिला एथलेटिक्स लीग व सम्मान समारोह का शुभारम्भ कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज संपूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संकल्पबद्धता के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किये जा रह हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए अलवर में नवीन कन्या महाविद्यालय एवं कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज की सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार करते हुए भव्य ऑडिटोरियम एवं इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर महाविद्यालय की बालिकाओं को निःशुल्क सरिस्का अभयारण्य घुमाने का भी ऐलान किया।