Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं,(1 मार्च 2026 )। स्थानीय कला एवम संस्कृति की लोक कलाकारों ने कीरपुरा कश्यप नगर में शानदार प्रदर्शन किया । राजस्थान कला संस्कृति एवम पर्यटन विभाग तथा सरस्वती रूरल एन्ड अरबन डवलपमेन्ट सोसाइटी झुंझुनूं द्वारा आयोजित फागण कार्यक्रम में कालबेलिया, ढप्प चंग धमाल, स्वांग, लोक नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किये गए ।
नव सृजित ग्राम पंचायत कीरपुरा में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकार रामचन्द्र खटाना,गोरखा राम उर्फ जगदीश जिनड़ , दयाराम अजाड़ीवाला, बिजेंद्र गुर्जर, लक्ष्मीनारायण खटाना, अमीचन्द खटाणा , मुनेश योगी, प्रताप जिनड़, विद्याधर आलड़िया, बजरंग जिनड़, ओंकार चौहान,शीशराम छाबड़ी,रामोतार जांगिड़ खरबासो की ढाणी, सुभाष शर्मा रामपुरा, भोलू कीर, बजरंग मीणा व रामनाथ खरबासा की ढाणी सहित दर्जनों लोक कलाकारों में स्थानीय संस्कृति पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लुप्त हो रही लोक कलाओं से दर्शकों का मनोरंजन किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी ने किया , श्रीहरि कालू जी महाराज एवम शनिदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में केड के पूर्व सरपंच प्रभु दयाल मेघवाल,सुमेर कटारिया, बजरंग लाल जाखड़, एम डी आर एस ग्रुप पंजी का बास, काशी राम कश्यप ककराना, विनोद यादव श्रीकृष्ण नगर, भोला राम जिलो, विनोद खरखड़ा, राजवीर खरखड़ा,मोहर सिंह आलड़िया, नरेश गुर्जर, विनोद छाबड़ी, गोपाल सिंह कश्यप, महेंद्र कश्यप, मोहर सिंह ककराना, रणजीत सिंह कश्यप, चिंटू अजय कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष सुभाष कश्यप तथा धन्यवाद नरेश गुर्जर ने किया