Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

केंद्रीय वन मंत्री तथा वन राज्य मंत्री ने अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत आयोजित कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले में की शिरकत,

खेलों को बढावा देने व खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने के लिए किए जा रहे हैं सार्थक प्रयास - केंद्रीय वन मंत्री यादव

जयपुर,(7 फरवरी 2026)। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज सनसेट पवेलियन ग्राउंड में अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत आयोजित कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिरकत कर खिलाडियों का उत्साहर्वधन किया तथा विजेता टीम को सम्मानित किया।

 केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने खिलाडियों का उत्वाहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन फीट इंडिया की प्रेरणा से अलवर सांसद खेल उत्सव और अलवर टाइगर मैराथन जैसे आयोजन कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य खेल के मैदानों और पुस्तकालयों से निकलता है। इसी कडी में अलवर में सांसद खेल उत्सव और ई-लाइब्रेरी जैसे कार्य युवाओं को आगे बढाने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत-हार खेल के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाडियों ने बढचढकर भाग लिया है। इसके तहत 8 विधानसभाओं के 15 मैदानों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है, जिनमें अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में 489 टीमों ने भाग लिया तथा इसके अतिरिक्त अन्य क्रिकेट प्रतियोगिताओं में 123 टीमों, बैडमिंटन में 70 खिलाडियों एवं योगा प्रतियोगिताओं में 150 खिलाडियों ने भाग लिया है जो खेल के प्रति उनकी रूचि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को आयोजित हो रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाइगर मैराथन में दुनियाभर से साढे 18 हजार लोग भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को खेल मंच प्रदान करने के साथ-साथ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान की जा रही है, जिसमें 8 करोड़ रूपये की राशि से नवीन स्कूल में एस्ट्रॉटफ मैदान, इंदिरा गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक के साथ-साथ जीडी कॉलेज में बैडमिंटन कोर्ट, परबेणी, पूठी, मुण्डावर एवं भिवाडी में खेल स्टेडियम निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं।

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं उनको आगे बढाने के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से खेल का बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने पर उनको साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया के संकल्प को साकार करने हेतु आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव खिलाडियों को खेल मंच प्रदान करने के साथ उन्हें आगे बढाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत अलवर लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में कम्युनिटी खेलों में हजारों की संख्या में खिलाडी बढचढकर उत्साह के साथ भाग लिया है।

कम्युनिटी मैच के फाइनल मुकाबले में खिलाडियों ने दिखाया दमखम

अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत आयोजित कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबलों में गर्ल्स में अलवर शहर टीम को विजेता रहने पर 75 हजार रूपये की राशि एवं गोल्ड मेडल एवं किशनगढबास टीम को रनरअप रहने पर 50 हजार रूपये एवं सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं बॉयज में अलवर ग्रामीण टीम को विजेता रहने पर 1 लाख 51 हजार रूपये एवं गोल्ड मेडल एवं रामगढ टीम को रनरअप रहने पर 75 हजार रूपये एवं सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कम्युनिटी योगा (महिला) मुकाबलों में डिम्पल सैनी को विजेता रहने पर 31 हजार रूपये एवं शिल्ड, कोमल शर्मा को प्रथम रनरअप रहने पर 21 हजार रूपये एवं शिल्ड तथा जानवी मुखिजा को द्वितीय रनरअप रहने पर 11 हजार रूपये एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कम्युनिटी योगा (पुरूष) मुकाबलों में आदित्य को विजेता रहने पर 31 हजार रूपये एवं शिल्ड, मोहित कुमार को प्रथम रनरअप रहने पर 21 हजार रूपये एवं शिल्ड तथा अनिल कुमार को द्वितीय रनरअप रहने पर 11 हजार रूपये एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कम्युनिटी बैडमिंटन (महिला) मुकाबलों में अनुष्का मेहता को विजेता रहने पर 31 हजार रूपये एवं शिल्ड, सीमा सोनी को रनरअप रहने पर 21 हजार रूपये एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कम्युनिटी बैडमिंटन (पुरूष) मुकाबलों में सचिन कुमार सैनी को विजेता रहने पर 31 हजार रूपये एवं शिल्ड, कपिल सैनी को रनरअप रहने पर 21 हजार रूपये एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर रामगढ विधायक सुखवंत सिंह सहित बडी संख्या में खिलाडी एवं आमजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.