Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

केंद्रीय बजट 2026—27 —बजट भारत के विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम —पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री

जयपुर,( 2 फरवरी 2026)। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को पाली जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में केंद्रीय बजट 2026-27 के बारे में प्रेस मीडीया के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि ये बजट देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास सुनिश्चित करना, को केंद्र में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गां के कल्याण के लिये महिला, पुरूष, किसान, विद्यार्थी व सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रावधान किये गये है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राजस्थान जैसे राज्यों को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की योजना, स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में जिससे कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर की स्थापना आदि की जानकारी दी। लखपति दीदी योजना के विस्तार के माध्यम से महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड स्वरोजगार, उद्यमिता और स्थानीय बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की गई है।

देश की आर्थिक मजबूती के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई । उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना को और मजबूत करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.