Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पाली जिले के सिंदरू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया भूमि पूजन -करीब 159 लाख रुपए की लागत से बनेगा नया भवन
जयपुर, (31 जनवरी 2026)। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत शनिवार को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शिरकत कर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कुमावत ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंदरू में 159 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सब सेंटर भवन के अतिरिक्त ये आधुनिक भवन 6 बेड की सुविधाओं यथा-रिसेप्शन, वेलनेस सेंटर, ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, लेर्बोटरी एवं एमओ आवास का निर्माण किया जाएगा। इस नए भवन का कार्य पूर्ण होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, जिससे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी। केंद्र पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और प्राथमिक उपचार जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
नवनिर्मित सड़क का किया लोकार्पण—
कुमावत ने सिंदरू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 75 लाख रुपए की लागत से स्टेट हाइवे-16 (कमल विहार जैन तीर्थ सांडेराव) से सिंदरू तक बनी तीन किलोमीटर सड़क पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से वाहनों की आवाजाही और सुविधाजनक हो जाएगी।