Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल का हुआ अभिनंदन
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र में अभिभाषण दिया
जयपुर, (28 जनवरी 2026)। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र में बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 2026 का अभिभाषण दिया।
इससे पहले राज्यपाल बागडे के विधानसभा पहुंचने पर उनका विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने स्वागत किया।
राज्यपाल बागडे को विधानसभा के मुख्य द्वार पर आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। बाद में राज्यपाल श्री बागडे को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया। राज्यपाल ने विधानसभा में एक घंटे 21 मिनिट 23 सेकेंड में अपना अभिभाषण पूरा किया।
संलग्न – माननीय राज्यपाल महोदय का अभिभाषण अविकल रूप में।