Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

5 हज़ार राशन दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाने हेतु सुझाव आमंत्रित करने के लिए 3 फ़रवरी को होगी बैठक

एफएमसीजी उत्पादों के एग्रीगेटर्स एवं उत्पादक राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड को देंगे अपने सुझाव

जयपुर, (27 जनवरी 2026)। प्रदेश में अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु 5 हज़ार उचित मूल्य दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाने प्रस्तावित है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के सानिध्य में उत्पादों के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के उत्पादकों एवं एग्रीगेटर्स के सुझाव आमंत्रित करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आगामी 3 फ़रवरी को प्रातः 11.30 बजे निगम मुख्यालय, जयपुर मे आयोजित की जाएगी।

राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड ने एफएमसीजी उत्पादों के सभी एग्रीगेटर्स एवं उत्पादकों को अपने सुझाव उपलब्ध कराने हेतु बड़ी संख्या में बैठक में भाग लेने का आव्हान किया है। अधिक जानकारी हेतु एफएमसीजी उत्पादों के एग्रीगेटर्स एवं उत्पादक निगम मुख्यालय के दूरभाष नं 0141-2744484 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.