Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

30 जनवरी को मनाया जाएगा शहीद दिवस – सुबह 11 बजे रखा जाएगा 2 मिनट का सामूहिक मौन

जयपुर,( 27 जनवरी 2026)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि , 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे 2 मिनट का सामूहिक मौन रखा जाएगा।

शहीद दिवस पर साइरनों द्वारा ध्वनि प्रसारण द्वारा 2 मिनट के मौन संकेत प्रसारित किये जाएंगे। जिसके बाद जिले में सामूहिक मौन रखा जाएगा। सामूहिक मौन के सफल आयोजन के लिए 28 जनवरी 29 जनवरी को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर सायरन बजाकर मौन संकेत का ट्रायल टेस्ट किया जाएगा।

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया की जिला प्रशासन द्वारा मौन संकेत प्रसारण के लिए कलेक्ट्रेट सहित 13 स्थानों पर सायरनों प्रयोग किया जाएगा। पहला सायरन सुबह 10 बजकर 59 मिनट 15 सेकंड पर बजेगा, जिससे मौन रखने की शुरुआत की जाएगी। 2 मिनट का मौन समाप्त होने पर 11 बजकर 02 मिनट पर मौन समाप्ति संकेत के लिए दूसरी बार सायरन बजाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.