Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (19 जनवरी 2026)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार को लखनऊ पहुँचे। वे लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री देवनानी का मंगलवार, 20 जनवरी को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।
लखनऊ पहुँचने पर देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सहित विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संसदीय परंपराओं के सुदृढ़ीकरण, विधानसभाओं की कार्यवाही को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विधायी कार्यों में नवाचार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
यह सम्मेलन लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने, संसदीय मर्यादाओं की रक्षा, तकनीक के माध्यम से विधानसभाओं के कार्य संचालन को अधिक आधुनिक एवं सुगम बनाने तथा जनप्रतिनिधियों के क्षमता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।