Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ग्राम पंचायत लोरड़ी पंडित जी में जारी है शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की रात्रि चौपाल

जयपुर, (11 जनवरी 2026)। शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत लोरड़ी पंडित जी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वे ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुन रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा जनसरोकारों से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से सभी मंत्रियों द्वारा अपने-अपने प्रभार जिलों में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित इस रात्रि चौपाल में मंत्री दिलावर ग्रामीणों से रूबरू होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं।

रात्रि चौपाल के दौरान मंत्री दिलावर भारत सरकार की विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं तथा योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत लाल सूथार, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ओम प्रकाश राजपुरोहित, ग्राम पंचायत सरपंच (प्रशासक) मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.