Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संसदीय कार्य मंत्री ने नांदड़ी में 634.52 लाख रूपये के सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत् एवं समावेशी विकास के लिए कटिबद्ध - पटेल— 450 लाख रूपये की लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ

जयपुर, (28 दिसंबर 2025)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले के बाबा रामदेव मंदिर नांदड़ी में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत अटल प्रगति पथ सहित 634.52 लाख रूपये के सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत् एवं समावेशी विकास के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा 2 वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास, सड़क निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए है।

नांदड़ी का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता- 

 पटेल ने कहा नांदड़ी का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नांदड़ी अब नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो गई है, जिससे आमजन को नगरीय सुविधाएं प्राप्त होगी। क्षेत्र में सड़क, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट से संबंधित कार्य चरणबद्ध रूप से करवाए जाएंगे।

 पटेल ने कहा नांदड़ी में जोधपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से लगभग 8 करोड़ रूपये की लागत से 9 सड़कें स्वीकृत करवाई गई। क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या के समाधान के लिए आरटीओ नाला निर्माण कार्य तय समयावधि में पूर्ण होगा।

जोन में बांट कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी- 

विधि मंत्री ने कहा नांदड़ी में समुचित पेयजल आपूर्ति के लिए संपूर्ण क्षेत्र को जोन में बांट कर नई पाइप लाइन और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने कार्य चरणबद्ध रूप से करवाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, जिसकी जांच चल रही है। जांच उपरांत जल जीवन मिशन के कार्य भी पूरे करवाए जायेंगे।

इन कार्यों हुआ शिलान्यास- 

– अटल प्रगति पथ- धापी मार्बल से श्रीयादे नगर तक सीसी सड़क (3 किमी) लागत राशि 450 लाख रूपये।

– पूनम पान भण्डार से जोगमाया मन्दिर तक सीसी सड़क (0.8 किमी) लागत 68 लाख रूपये।

– खोखरियां फांटा से नान्दड़ी गांव तक सीसी सड़क ( 1 किमी) लागत 89.90 लाख रूपये।

– टेम्पो स्टेण्ड नंबर 37 नान्दड़ी गौशाला से नाला रोड़ कटाण मार्ग तक सीसी सड़क (0.5 किमी) लागत 26.62 लाख रूपये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.