Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मिशन लाइफ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

झुंझुनूं, (18 दिसम्बर 2025)। राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, झुन्झुनूं द्वारा महर्षि दयानन्द बालिका महाविद्यालय एवं एस. जी. लर्निग स्कूल में मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवनशैली के अंतर्गत गुरुवार को जिले में महाविद्यालय व विद्यालय मे बच्चों द्वारा रंगोली, वाद-विवाद, चित्रकला एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी नरेन्द्र कुमार यादव ने मिशन लाईफ के बारे में बताया कि कैसे हम अपनी जीवन शैली में बदलाव कर पर्यावरण को संरक्षित कर सकते है। हनुमान प्रसाद (कृषि वैज्ञानिक), महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड़, योगेन्द्र सिंह शेखावत, बबिता चौधरी, वारिसपुरा संकल्प सेवा संस्थान के साथ स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान जीवन शैली एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में शपथ दिलवाई। इसी क्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करते हुये कपड़े के थैले वितरित करते हुये सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देकर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की लोगो से अपील की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.