Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य सरकार के 2 वर्ष— कोटा के उडवा गांव के ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री

जयपुर, (17 दिसम्बर 2025)। राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर के तहत बुधवार को कोटा जिले के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के उंडवा में आयोजित ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर पहुंचे।  दिलावर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा निस्तारित किए गए प्रकरणों की जानकारी ली। शिविर में शिक्षा मंत्री ने 8 ग्रामीणों को आवासीय पट्टे, 18 लोगों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र तथा एक दंपति को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सौंपा।

शिक्षा मंत्री ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए की सभी शिविरों में प्राप्त आवेदनों का पूरा ब्योरा भेजें। साथ ही, सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित निस्तारित किए गए प्रकरणों की विस्तृत जानकारी दे। यदि प्रकरण निस्तारित नहीं हुआ है, तो क्यों नहीं हुआ इसका कारण बताएं।

जिनका काम हुआ उनको मंत्री भेजेंगे बधाई संदेश—

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री  मदन दिलावर ग्रामीण सेवा शिविरों में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को बधाई संदेश उनके घर पर भेजेंगे।  दिलावर ने उंडवा के ग्रामीण सेवा फॉलो अप शिविर में अधिकारियों को निर्देश दिए कि रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में निस्तारित प्रकरणों के लाभार्थी के नाम, मोबाइल नंबर और घर का पता सहित सूची भेजें। शिक्षा मंत्री द्वारा प्रत्येक शिविर लाभार्थी को उसके घर पर आवेदन निस्तारित होने का संदेश भेजा जाएगा। साथ ही, लाभार्थी के मोबाइल व्हाट्सएप पर भी संदेश भेजा जायेगा। जिन लोगों के काम का निस्तारण नहीं हो पाया है उन लोगों को भी पत्र भेज कर अवगत कराया जाएगा कि किन कारणों से उनका निस्तारण नहीं हुआ।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री  मदन दिलावर ने उडवा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा फॉलो अप शिविर में ग्राम पंचायत उडवा की बर्तन बैंक का शुभारंभ किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.