Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संविधान दिवस पर विशेष बाल संसद एवं संविधान शपथ समारोह का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर मेट्रो द्वितीय द्वारा सुबोध पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर, (26 नवंबर 2025)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बाल संसद एवं संविधान शपथ समारोह का आयोजन सुबोध पब्लिक स्कूल, जयपुर में किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पल्लवी शर्मा ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाल संसद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बाल अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का अधिकार, लिंगानुपात और बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया तथा सामाजिक एवं संवैधानिक पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई।

बाल संसद के दौरान बच्चों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, उसकी उपयोगिता तथा समाज में न्याय सुलभ करवाने के प्रयासों को रेखांकित किया।

पल्लवी शर्मा ने बाल संसद के दौरान विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय पाराशर, स्कूल स्टाफ एवं प्राधिकरण के सदस्यों ने संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी तथा प्राधिकरण के विभिन्न कार्यों, अभियानों में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वेदांत पारीक और सुचिर शर्मा को उत्कृष्ट बाल सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.