Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अंबेडकर भवन में निदेशक ने करवाया संविधान उद्देशिका का वाचन, संविधान के महत्व पर डाला प्रकाश

जयपुर, (26 नवंबर 2025)। संविधान दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अधिकारियों और कर्मचारी द्वारा संविधान उद्देशिका वाचन किया गया।

निदेशक आशीष मोदी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय अंबेडकर भवन परिसर में अपराह्न 12:30 पर मुख्यालय में पदस्थापित सभी कार्मिकों से संविधान उद्देशिका का वाचन करवाया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

मोदी ने इससे पूर्व भवन में लगी भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमारा संविधान देश का सर्वाेच्च विधान है, जो सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म और उपासना का अधिकार तथा अवसर की समानता प्रदान करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.