Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संसदीय कार्य मंत्री ने सांगरिया में 144.24 लाख रूपये की पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रदेश सरकार समुचित जलापूर्ति के लिए कृत संकल्पित - पटेल

जयपुर, (24 नवंबर 2025)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र लूणी की ग्राम पंचायत सांगरिया में 144.24 लाख रूपये की पेयजल परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।
पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार समुचित जलापूर्ति के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया है, वे सभी कार्य तय समयावधि में पूर्ण होंगे और आगामी ग्रीष्म ऋतु में रामदेव नगर, गणेश नगर, राधाकृष्णा विहार, अमरावती नगर में समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा सांगरिया क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ कार्यान्वित की जा रही हैं। क्षेत्र की प्रत्येक कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सड़क निर्माण, रोड लाइट तथा सीवरेज लाइन बिछाने जैसे आधारभूत सुविधाओं के विकास के कार्य चरणबद्ध रूप से पूरे करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा इन कार्यों के पूर्ण होने से सांगरिया वासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध होगी।
पटेल ने कहा कि उप-नगरीय सीमा की सभी ग्राम पंचायतों में नगरीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच विकास का संतुलन स्थापित हो सके। उन्होंने कहा एनएफएसए में पात्र वंचित परिवार का कोई भी सदस्य नाम जुड़वाने के लिए ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा लूणी में कोई भी पात्र परिवार एनएफएसए से वंचित नहीं रहेगा।
इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
– सांगरिया फांटा स्थित गणेश नगर, राधाकृष्णा विहार, अमरावती नगर, में नवीन पाईप लाईन कार्य (3.5 किमी) लागत राशि 94.42 लाख रूपये।
– सांगरिया फांटा स्थित रामदेव नगर व आस-पास क्षेत्रों में नवीन पाईप लाईन कार्य (2.7 किमी) लागत राशि 49.82 लाख रूपये।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.