Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,(16 नवंबर 2025)। वैश्विक पर्यावरण संरक्षण और गौसंवर्धन के लिए कार्य करते हुए गौमाया पिछले काफी वर्षों से निरंतर प्रयासरत है इसी कड़ी में समय-समय पर गाय और गोबर के कार्यों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जहां उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया तथा गोमय यज्ञ व गोमय समिधा से रावण दहन पर पांच रिकॉर्ड प्राप्त किया जा चुके हैं।
ऐसा ही एक आयोजन अवारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गौमाया द्वारा विश्व इतिहास में पहली बार गौसंवर्धन के लिए आयोजित किया गया जिसे गौरन 2025 नाम दिया गया तथा यह मैराथन प्रातः 5 बजे अल्बर्ट हॉल के दक्षिणी द्वार से प्रारंभ हुई जहां संपूर्ण भारत से आए हजारों लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
पहली बार आयोजित होने के साथ ही उपरोक्त कार्यक्रम ने विश्व इतिहास में दर्ज होकर तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं जिसमें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त हुए हैं इस बारे में बताते हुए गौमाया के फाउंडर डॉक्टर सीताराम गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण एवं गौसंवर्धन के प्रति जन जन तक चेतना को पहुंचाया जा सकेगा।
आगे बताते हुए गौमाया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गौरन 2025 के चैयरमेन राजू मंगोड़ी वाला ने बताया कि गाय हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है तथा इसके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है
उपरोक्त कार्यक्रम के संयोजक भारत सिंह राजपुरोहित ने इस अभियान में गौमाया के वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनर बनने पर आभार जताया है।
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के रिप्रेजेंटेटिव योगेश मित्तल एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के रिप्रेजेंटेटिव राजा मुकीम ने रिकॉर्ड के मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये।
इस अवसर पर चीफ एडवाइजर डॉक्टर पीएम भारद्वाज उपाध्यक्ष नवीन भंडारी विशिष्ट सहयोगी श्रीमान अजय गुप्ता संघ के वरिष्ठ प्रचारक बहुत से संत महंत व गण मान्य लोग उपस्थित रहे।