Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भामाशाह का सम्मान किया गया

झुंझुनू,(16 नवंबर 2025)। आज पूर्व प्राचार्य एस आर प्रेमी की अध्यक्षता में जाट समाज की बैठक हुई। जिसमें जाट समाज के सामूदायिक भवन बनाने के लिए जमीन लेने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रमोद खेदड़ ने समाज के लिए सवा बीघा जमीन देने की घोषणा की। अध्यक्षता कर रहे एस आर प्रेमी ने एक कमरा बनवाने की घोषणा की। अन्य दानदाताओं ने भी भरपूर सहयोग किया। एक भवन निर्माण कमेटी का निर्माण किया गया। जिसमें संरक्षक जगदेव सिंह खरड़िया, अध्यक्ष पप्पू चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरेश खेदड़, सचिव रोहिताश महिला, सह सचिव राजेंद्र फोजी, सदस्य बलबीर ठोलियां, एस आर प्रेमी, पूर्व सरपंच धर्मपाल पीपली, बजरंग धींवा, रंगलाल मिस्त्री, पहलवान धर्मपाल सांगवान, मुकेश काजला यस डैला बनाये गये।दान दाता प्रमोद खेदड़ का महला पहनाकर व महाराजा सूरजमल का चित्र भेट कर व एस आर प्रेमी का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने किया। इस अवसर पर धर्मबीर स्योराण, यस डैला, मानसिंह कुल्हारी, सुनिल बिजारणियां, हेमन्त लुनायच, डाक्टर सूरत सिंह दहिया, शिवदानसिंह भालोठिया, चतरसिंह, रामचन्द्र सीगड़, मनोज टोलियां, शिवलाल सांगवान, जगत नेहरा, सरवन भाम्बू, राजपाल स्योराण, राजपाल फोगाट, मनोज ठोलिया, प्रताप सिहाग, चन्द्र वीर बुडानियां, चन्द्र पाल भड़िया, सतबीर भड़िया, राजेश गोदारा, अशोक ओला, गुड़दयाल चाहर, संदीप सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.