Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्री शाकंभरी माता मंदिर में 22 सितम्बर को व श्री जमवाय माता मंदिर में 30 सितम्बर को आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या

जयपुर (19 सितम्बर 2025)। उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दीया कुमारी की पहल पर राज्य में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा 22 सितंबर को नवरात्रि स्थापना के अवसर पर सांभरलेक स्थित श्री शाकंभरी माता मंदिर में शाम 5 बजे से 6ः30 बजे तक व 30 सितम्बर को जमवारामगढ़ मे स्थित श्री जमवाय माता मंदिर के सामने 5 से 6ः30 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

सांस्कृतिक संध्या में श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के मनोरंजन हेतु राजस्थान के विभिन्न अंचलों के लोक कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी।

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर के सचिव शरद व्यास ने बताया कि सांस्कृतिक सृजन पखवाड़े के दौरान राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा राज्य के विभिन्न पुरातात्विक स्थलों एवं मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य पुरातत्व महत्व के स्थलों तथा राज्य की लोक कलाओं का प्रचार करना तथा संबंधित स्थान को पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलवाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.