Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विवाद से विश्वास तक, सेवा शिविर बना नई शुरुआत का मंच – 70 साल पुराने भूमि विवाद का हुआ समाधान

जयपुर, (19 सितम्बर 2025)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्यभर में संचालित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत जसवंतपुरा के लिए एक ऐतिहासिक पल लेकर आया। लगभग 70 वर्षों से चले आ रहं खातेदारी भूमि विवाद का समाधान यहाँ आपसी सहमति से हो गया।

सात दशकों से लंबित विवाद पर लगी समाधान की मुहर-

गाँव के डूंगरराम, त्रिलोकराम, पपली देवी, भूराराम, निंबाराम, मेघाराम और शोभाराम की कुल 2.5161 हेक्टेयर भूमि वर्षों से विवादों में उलझी हुई थी। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चल रहे इस मामले में बंटवारा संभव नहीं हो पा रहा था। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित प्री-कैंप में राजस्व अधिकारियों ने सभी खातेदारों को सहमति विभाजन हेतु समझाइश की। परिणामस्वरूप ग्रामीण सेवा शिविर के दिन सभी परिवारों ने एकमत होकर समझौते पर सहमति दी और बंटवारा संपन्न हुआ।

शांति और सौहार्द का प्रतीक बना शिविर-
विवाद के समाधान पर खातेदारों ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल ज़मीन का बंटवारा नहीं, बल्कि शांति, राहत और नई उम्मीद की शुरुआत है।

70 वर्षों बाद लौटी मुस्कान-
गाँव के बुजुर्गों के अनुसार यह फैसला सिर्फ़ भूमि विवाद का हल नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सौहार्द और विश्वास की नींव है। जसवंतपुरा का यह ग्रामीण सेवा शिविर सचमुच “विवाद से विश्वास” की अनूठी यात्रा का साक्षी बना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.