Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं (17 सितंबर 2025)। लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के तत्वाधान में बुधवार प्रातः 10 बजे जी-1/279 चौधरी मार्बल रिको इंडस्ट्रियल एरिया झुंझनू में विश्वकर्मा दिवस मनाया गया एवं भगवान विश्वकर्मा जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना की गयी।
विदित है कि भगवान विश्वकर्मा जी को विश्व का निर्माता तथा देवताओं का वास्तुकार माना गया है। हिंदू पौरोणिक कथाओं में दुनिया के पहले वास्तुकार और शिल्पकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर साल 17 सितंबर को की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही ब्रह्मा के साथ मिलकर ब्रह्मांड की रचना की थी। ये भी मान्यता है कि विश्वकर्मा जी ने ही देवताओं के अस्त्र-शस्त्र का निर्माण किया है इसलिए हर साल इंजीनियर, आर्किटेक्ट्स, शिल्पकार, औद्योगिक मजदूर, कारीगर आदि विश्वकर्मा पूजा करते हैं।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल, डॉ.डी.एन.तुलस्यान, पवन शर्मा देरवाला, राजकुमार चौधरी, प्रदीप चाहर, गोविंद सिंह शेखावत, सुरेंद्र केजडीवाल, रतनलाल शेखावत, अनिल भौडकीवाला, विपिन राणासरिया, मुकेश गुप्ता चिडावावाला, महेश विष्ट, पवन कुमावत, सुशील कुमावत, हितेश केजडीवाल, सीए पवन केडिया, अशोक केडिया, भगवान स्वरुप बंसल, श्रवण गोयनका, कृष्ण रिगंसिया सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।