Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह 14 सितम्बर को

आठ विधाओं के दस लेखकों को मिलेगा हिन्दी सेवा पुरस्कार-2025

जयपुर, (09 सितंबर 2025)। भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार और हिन्दी उन्नयन के लिए दिया जाने वाला ‘हिन्दी सेवा पुरस्कार’ इस वर्ष आठ विधाओं हिन्दी साहित्य (कथा); हिन्दी साहित्य (कथेतर); संविधान एवं विधि; विज्ञान, तकनीकी एवं अभियांत्रिकी; चिकित्सा विज्ञान एवं स्वास्थ्य (भारतीय चिकित्सा पद्धति सहित); कला, संस्कृति एवं पर्यटन; दर्शन, योग एवं अध्यात्म तथा जनसंचार, पत्रकारिता एवं सिनेमा में प्रदान किये जाएंगे।

स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि यह पुरस्कार 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के मुख्य सभागार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष डॉ. कृष्ण कुमार कुमावत को उनके उपन्यास ‘लक्ष्य’, डॉ. मूलचन्द बोहरा को उनके शैक्षिक निबन्ध संग्रह ‘समझ गए ना’, डॉ. अनुपम चतुर्वेदी एवं डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी को संयुक्त रूप से उनकी पुस्तक ‘भारतीय राजनीतिक व्यवस्था’, डॉ. पूर्णेन्दु घोष को ‘वैज्ञानिक विचार द्वीपों के बीच सामाजिक काव्य पुलों का निर्माण’, डॉ. हिमांशु भाटिया को ‘सेरेब्रल पाल्सी: व्यथा, कथा एवं कानून’, डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को उनके यात्रा वृतान्त ‘ओकुहेपा’, डॉ. मनोज कुमार गट्टानी को उनकी पुस्तक ‘मन सनातन’ एवं श्री विजय प्रकाश शर्मा विप्लवी व डॉ. कुंजन आचार्य को संयुक्त रूप से लिखी उनकी पुस्तक ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’ के लिए सम्मानित किया जाएगा।

शासन सचिव ने बताया कि प्रत्येक विधा में लेखक को पुरस्कार स्वरूप पचास हजार रूपये की नकद राशि दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.