Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आदर्श बाल निकेतन स्कूल में हुआ स्टूडेंट कौंसिल का शपथ ग्रहण समारोह

झुंझुनू,(6 सितंबर 2025)। चूणा चौक, राणी सती रोड स्थित झुंझुनू प्रगति संघ, मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झुंझुनू में आज स्टूडेंट कौंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत स्कूल सचिव परमेश्वर लाल की उपस्थिति में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की गई। स्कूल सचिव, प्रिंसिपल व वाइस-प्रिंसिपल ने चुने हए मेंम्बर्स को शैशेज व बैजेज पिन किए। हेड बॉय हर्ष सिंघानियां, हेड गर्ल फातिमा अंसारी, कल्चरल सेक्रेटरी सोनू कुमावत व लैविना शेखावत, रेड हाउस कैप्टेन राघव खेतान, वाइस कैप्टेन अनामिका जांगिड़, ब्लू हाउस कैप्टेन भाग्यश्री वाइस कैप्टेन मानवी अग्रवाल, ग्रीन हाउस कैप्टेन शाहिद वाइस कैप्टेन अनुष्का पुरोहित येलो हाउस कैप्टेन राधिका केडिया व वाइस कैप्टेन आशीष कुमावत को चुना गया। सभी चुने गए लीडर्स को स्कूल प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार ने शपथ दिलवाई। स्कूल सचिव ने सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की विधार्थी जीवन से ही अनुशासन व जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना ही उज्ज्वल भविष्य की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर स्कूल वाइस प्रिंसिपल अनिता महमिया, ममता शर्मा, अनिल गोड़, धीरज जैन, शिल्पा शर्मा, पायल शर्मा, सुनीता वर्मा, रजनी सैनी व अन्य स्टाफ मेम्बर्स मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.