Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में प्राप्त शिकायतों एवं पत्रों का रजिस्टर किया जाता है संधारित – पर्यावरण राज्य मंत्री

जयपुर, (4 सितम्बर 2025)। पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में प्राप्त शिकायतों एवं पत्रों का रजिस्टर संधारित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों की पूरी जाँच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।
पर्यावरण राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पाली जिले में भैरवा टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पर मंडल द्वारा इकाई को जारी संचालन सम्मति जल अधिनियम 1974 और वायु अधिनियम 1981 के तहत निरस्त की गयी थी।
इससे पहले विधायक भीम राज भाटी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पर्यावरण राज्य मंत्री ने बताया कि मंडल द्वारा भैरवा टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से 7 लाख 59 हजार 500 रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि वसूल की गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.