Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आबिद हुसैन को चुरु जिला प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया

चुरू, (3 सितंबर 2025)। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष (AICC) (अल्पसंख्यक विभाग) इमरान प्रतापगढ़ी जी एवं राजस्थान प्रभारी अब्दुल कलाम खान जी, सहप्रभारी इनायत खान राठौड़ जी के निर्देशानुसार जनाब M.D. चौपदार जी (प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा राजस्थान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) के चयन हेतु “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत संगठन को और सशक्त, मजबूत, सुदृढ़ बनाने के लिए संगठन में विश्वास रखने वाले समर्पित योग्य कार्यकर्ताओं के चयन के लिए झुंझुनू निवासी जनाब आबिद हुसैन को चुरु जिले के प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि वर्तमान समय में आबिद हुसैन संगठन में इंडियन यूथ कांग्रेस RTI विभाग में स्टेट कॉर्डिनेटर) राजस्थान एवं मदरसा बोर्ड कमेटी सीकर के सह संजोयक पद पर अपनी भूमिका निभाकर संगठन को मजबूती प्रदान करते रहे हैं।
आबिद हुसैन की नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं,पार्टी कार्यकर्ताओं, सर्वसमाज समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.