Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

रामदेव जी मेले की पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण का आयोजन हुआ

झुंझुनू,(2 सितंबर 2025)। पाटोदा ग्राम में बाबा रामदेव जी का मेला हर वर्ष की भांति लगाया गया जिसकी पूर्व संध्या पर 1 अगस्त सोमवार रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। नागौर के भजन गायक कलाकारों द्वारा सुंदर एक से बढ़कर एक बाबा रामदेवजी के भजन प्रस्तुत किए गये जिस पर न केवल ग्रामीण बच्चे, पुरुष, महिलाएं अपितु अतिथि एवं आयोजक भी भाव विभोर हुए बिना नहीं रह सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वर्गीय चौथमल जी पाटोदिया के दामाद जयपुर निवासी अरुण काबरा, मनीराम लोयलका एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उपस्थित अतिथि एवं अन्य गणमान्य जन का स्वागत अभिनन्दन दुपट्टा एवं साफा ओढ़ाकर बाबा रामदेव जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर दिया गया।

आयोजक सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन एवं डूंगरमल पाटोदिया चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के सौजन्य से प्रसाद भंडारा लगाया गया।

इस अवसर पर अरुण काबरा जयपुर, मनीराम लोयलका, झुंझुनू से पाटोदिया परिवार के प्रदीप पाटोदिया, अंकित पाटोदिया, राजेश पाटोदिया, गणमान्य जन में प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, भीम शाह, सुनील अग्रवाल चिडावावाला, कमल केजडीवाल, नवल खंडेलिया, श्यामसुंदर तुलस्यान, संजय नागंलिया, अजित राणासरिया, छाजुराम पंसारी, श्यामसुन्दर पाटोदिया, नरेन्द्र मोदी, मूलचंद झाझडिया, रामचंदर शर्मा पाटोदा, एडवोकेट अशोक शर्मा, चन्द्रपाल सिंह शेखावत, पाटोदा सरपंच राजपाल सैनी, सुरेंद्र शर्मा पीटीआई, मातादीन सेवदा सहित अन्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मंगलवार 2 अगस्त को मेले में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाटोदिया परिवार के सौजन्य से किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.