Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को 2 हजार मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन की मंजूरी

जयपुर, (29 अगस्त 2025)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय ऊर्जा के विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को उपनिवेशन तहसील नाचना-1 के ग्राम बोडाना में 2 हजार मेगावाट क्षमता वाले सोलर पार्क की स्थापना हेतु कुल 3999.98 हेक्टेयर राजकीय भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भूमि राजस्थान भू-राजस्व (नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों पर आधारित शक्ति संयंत्र स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन) नियम-2007 एवं विभागीय प्रावधानों के तहत सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए कीमतन आवंटित की गई है। इस निर्णय से राज्य में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। राजस्थान को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.