Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,(15 अगस्त 2025)। श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू प्रांगण में स्वाधीनता दिवस समारोह 2025 के शुभ अवसर पर गौभक्त सीए पवन केडिया एवं एडवोकेट नरेश परसरामपुरिया द्वारा शुक्रवार प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का दुपट्टा औढाकर माल्यार्पण के साथ गौमाता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, सचिव नेमी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, नारायण जालान, अशोक केडिया, महेश केडिया, योगेश गुप्ता एवं डॉक्टर डीएन तुलस्यान सहित बड़ी संख्या में गो भक्त एवं गौशाला गौपालक उपस्थित थे।