Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू (15 अगस्त 2025)। चूणा चौक राणी सती रोड स्थित झुंझुनू प्रगति संघ द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 79 वां स्वाधीनता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट महेश चंद्र शर्मा , विशिष्ट अतिथि वस्त्र व्यवसायी सुभाष चंद्र जालान, विद्यालय अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव परमेश्वर लाल हलवाई, स्थानीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद्र सिंघानिया, अमित जगनानी, डॉ ममता जालान, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, नारायण जालान, राजकुमार तुलस्यान, अशोक केडिया, आनंद टीबडा, विपिन राणासरिया, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता मंहमिया व अन्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में झंडारोहण व राष्ट्रगान के साथ कीया गया।
इससे पूर्व अतिथियो सहित उपस्थित सभी ने विद्यालय परिसर में स्थापित सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विद्यालय सचिव ने अपने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया व अपने भाषण के माध्यम से सभी से देश हित में कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के दो पूर्व छात्र रिया केडिया एवं रूपेश उदयपुरिया के सीए बनने पर उनकी अनुपस्थिति में उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति से ओतप्रोत रंगा – रंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के छात्र छात्राओं की ओर से बैंड प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा।
बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले अध्यापकों का नगद राशी के साथ सम्मान किया गया।
पधारे हुए अतिथियों ने मंच के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए व शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर गणमान्य जन, लायंस क्लब झुंझुनू के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहें। सभी को मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम कुशल संचालन अध्यापिका ललिता शर्मा एवं छात्रा फातिमा ने किया।