Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बगड रोड स्थित गणेश मंदिर एवं इसके आसपास की एरिया में झंडा वितरण सम्पन्न

झुंझनू (14 अगस्त 2025)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में झुंझुनू निवासी मुंबई प्रवासी मंजू सुरेश खण्डेलिया के सहयोग से लकड़ी के डण्डे लगे हुए तिरंगे झंडों का वितरण 14 अगस्त 2025 गुरुवार अपराह्न 5 बजे बगड रोड स्थित गणेश मंदिर एवं इसके आसपास की एरिया में भाजपा नेता एवं क्लब सदस्य मुरारी सैनी के सान्निध्य में किया गया।

जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डी.एन. तुलस्यान ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉक्टर देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, द्वितीय उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, तृतीय उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन डाक्टर डी.एन.तुलस्यान, प्रांतीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, पीआरओ अशोक सोनी एवं भाजपा नेता एवं क्लब सदस्य मुरारी सैनी सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.