Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

खान विभाग का राजस्व अर्जन के लिए पुरानी बकाया सहित सभी संभावित स्रोतों पर रहेगा फोकस- प्रमुख शासन सचिव

6 अगस्त तक 2968 करोड़ 11 लाख रुपए का राजस्व अर्जित

जयपुर, (12 अगस्त 2025)। खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा राजस्व बढ़ोतरी के लिए एग्रेसिव रणनीति बनाते हुए रुटिन राजस्व वसूली के साथ ही बकाया राजस्व वसूली व राजस्व के अन्य संभावित स्रोतों पर खास फोकस किया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव खान एवं भूविज्ञान टी. रविकान्त ने मंगलवार को खनिज भवन में निदेशक माइंस दीपक तंवर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में राजस्व बकाया वसूली, डेलिनियेशन से ऑक्शन और एलओआई जारी होने से लेकर ऑक्शन खानों को परिचालन में लाने तक की ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग की पुरानी बकाया, जुर्माना राशि बकाया, कोर्ट स्टे को छोड़कर शेष बकाया, कोर्ट स्टे प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करते हुए स्टे वैकेट करके राशि वसूली और अवैध खनन गतिविधियों के दौरान जुर्माने की राशि सहित पुरानी व चालू बकाया वसूली के ठोस प्रयास किये जाएं। उन्होंने इस तरह की बकाया राशि की वसूली के एमई एएमई कार्यालयानुसार मासिक कार्ययोजना बनाकर राजस्व अर्जन की पाक्षिक समीक्षा पर जोर दिया।
प्रमुख शासन सचिव रविकान्त ने बताया कि 6 अगस्त तक विभाग द्वारा 2968 करोड़ 11 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यह गत वर्ष की तुलना में अधिक है पर विभागीय अधिकारियों को एमनेस्टी योजनाओं, पुरानी बकाया राशि और समय—समय पर लगाई जा रही जुर्माना राशियों की वसूली पर भी खास ध्यान देना होगा।
टी. रविकान्त ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य के माइंस सेक्टर को देश का अग्रणी सेक्टर बनाने पर जोर देते हुए समग्र फोकस पर जोर दिया जा रहा है ताकि एक्सप्लोरेशन से लेकर ऑक्शन और परिचालन से राजस्थान निवेश, रोजगार और राजस्व संग्रहण में अग्रणी बन सके।
रविकान्त ने मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में भी वैविध्य लाने की आवश्यकता प्रतिपादित की और इस तरह की रणनीति बनाने पर जोर दिया ताकि एक्सप्लोरेशन से लेकर ब्लॉक तैयार होने तक का रोडमेप तैयार होकर क्रियान्वित हो सके।
खान विभाग के निदेशक दीपक तंवर ने बताया कि राजस्व अर्जन पर विभाग का खास फोकस है और बकाया राजस्व वसूली के सभी संभावित प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में रेकार्ड राजस्व अर्जित किया जाएगा।
अतिरिक्त निदेशक माइंस महेश माथुर ने कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर वित्तीय सलाहकार गिरिश कछारा, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, जेएलआर गजेन्द्र सिंह, अधीक्षण खनि अभयंताओं में एनएस शक्तावत, प्रताप मीणा, ओपी काबरा, जय गुरुबख्सानी, डॉ. धर्मेन्द्र लोहार, एसपी शर्मा, एमई आसिफ मोहम्मद अंसारी, अनुज गोयल, दीपक गहलोत और एसीपी जयेश नीनामा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.