Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर में कुलगुरु नियुक्त
राज्यपाल बागडे ने जारी किए नियुक्ति आदेश
जयपुर, (11 अगस्त 2025)। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय को हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया है।
बागडे ने कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति प्रो. पांडेय के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।