Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,(12 जुलाई 2025)। आज मोरारका कॉलेज झुंझुनू के बाहर NSUI द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें सड़क जाम कर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला दहन किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन NSUI के जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
राहुल जाखड़ ने बताया कि राजस्थान में BJP सरकार द्वारा कांग्रेस और आज़ादी से जुड़ी 2.5 करोड़ रुपये की 5 लाख किताबें बैन कर दी गईं। क्योंकि उन किताबों में देश की सच्ची आज़ादी का इतिहास और कांग्रेस का योगदान दर्ज था। सरकार अब छात्रों को सच नहीं, संघ का एजेंडा पढ़ा रही है।
महासचिव शुशांक चौधरी ने कहा की दूसरी ओर, सिरोही में ट्यूशन न लेने पर छात्रों को जानबूझकर फेल किया जा रहा है। यह शिक्षा नहीं, व्यापार और भेदभाव की दुकान बन चुकी है, जिसे NSUI किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में NSUI महासचिव शुशांक चौधरी कॉलेज समिति अध्यक्ष अनीश जांगिड़, इमरान झुंझुनूं अंकित, अरमान, साहिल, अंकित खटीक, हेमलता, काव्या, रेनी शर्मा चेतन गुर्जर, रवि सैनी, नितेश चौधरी, लोकेश मीणा, अंकित सैनी, सरफराज़, इरफ़ान, सचिन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।