Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान बना जन आंदोलन
जिला प्रशासन और आमजन की सक्रिय भागीदारी से जिले में हुए जल संरक्षण के 7 हजार से अधिक इवेंट
झुंझुनूं, (10 जुलाई 2025)। गत 5 जून से 20 जून तक जिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, पखवाड़ा जिला प्रशासन और आमजन की सक्रिय भागीदारी की मिसाल बन गया है। गत 5 जून को जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा शुरू किए गए ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत जिले भर में कुल 7090 इवेंट आयोजित किए गए। जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि अभियान में 1 लाख 92 हजार 358 पुरुषों व 1 लाख 71 हजार 739 महिलाओं ने भागीदारी निभाई। अभियान के तहत पुराने जल स्रोतों की साफ सफाई, नए जल स्रोतों का निर्माण, मातृभूमि से कर्म भूमि अभियान के तहत भामाशाहों के सहयोग से जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम, जल स्रोतों का पूजन आदि कार्य किए गए।
सफलता की कहानी आंकड़ों की जुबानी:
– 7090 कुल इवेंट आयोजित
– 1,92,358 पुरुषों ने निभाई भागीदारी
– 1,71, 739 महिलाओं ने निभाई भागीदारी
– 1400 श्रमदान कार्य आयोजित हुए
– 83.41 लख रुपए के 15 कार्य कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत हुए
– 2308 कार्य जल स्रोतों की साफ सफाई के हुए
– 491 जल स्रोतों का पूजन किया गया
ब्लॉक वाइज रिपोर्ट:
जिले में अलसीसर ब्लॉक में 325, बुहाना में 383, चिड़ावा में 417 क्ष, झुंझुनू में 1027, खेतड़ी में 682, मंडावा में 531, नवलगढ़ में 934, पिलानी में 373, सिंघाना में 528, सूरजगढ़ में 610 और उदयपुरवाटी में 866 कार्य या इवेंट आयोजित किए गए।