Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (9 जुलाई 2025)। बिसाऊ तहसील में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। प्रशिक्षु आरएएस अधिकारी पूनम मीणा का प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने के पश्चात उन्हें हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जयपुर के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। तहसीलदार बिसाऊ का पद रिक्त होने के कारण जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग द्वारा नायब तहसीलदार पवन कुमार मीणा को उक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार पवन कुमार मीणा अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ तहसीलदार बिसाऊ का कार्य भी आगामी आदेशों तक संभालेंगे।