Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा – 03 व 04 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे अंत्योदय शिविर
झुंझुनूं, (1 जुलाई 2025)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत जिले में 3 व 4 जुलाई को चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर प्रातः 9.30 बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक संचालित होंगे।
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 3 जुलाई को सूरजगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत घंडावा व देवरोड़, बुहाना उपखंड की ग्राम पंचायत मुरादपुर, खेतड़ी उपखंड के ग्राम पंचायत खरखड़ा, रसूलपुर व नांगलिया गुर्जरवास, उदयपुरवाटी उपखंड की ग्राम पंचायत किशोरपुरा व छापोली, मलसीसर उपखंड की ग्राम पंचायत झटावा खुर्द व बाडेट, नवलगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत ढाका की ढाणी, टोंक छीलरी व देवपुरा, मंडावा उपखंड की ग्राम पंचायत वाहिदपुरा व हेतमसर, चिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत सोलना व गोवला, झुंझुनू उपखंड की ग्राम पंचायत बड़ागांव, भड़ौदा कला, छऊ व बिशनपुरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
वहीं 4 जुलाई को बुहाना उपखंड की ग्राम पंचायत श्यामपुरा मैनाना, सूरजगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत दोबडा़ व भगीना, खेतड़ी उपखंड के ग्राम पंचायत शिमला, देवता व सीहोड़, उदयपुरवाटी उपखंड की ग्राम पंचायत दीपपुरा व पापड़ा, मलसीसर उपखंड की ग्राम पंचायत निराधनु व कालियासर, नवलगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत मोहनवाड़ी, झाझड़ व बसावा, मंडावा उपखंड की ग्राम पंचायत तोलियासर व मौजवास, चिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत चनाना व भुकाना, झुंझुनू उपखंड की ग्राम पंचायत हांसलसर, छावसरी, इस्लामपुर व पातुसरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे ।