Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं एकेडमी विज़्डम सिटी स्थित बैडमिंटन एकेडमी में होगा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
28 व 29 जून को खेले जाएंगे बैडमिंटन के सलेक्शन और ट्रायल मुकाबले
झुंझुनूं,(24 जून 2025)। राजस्थान बैडमिंटन संघ जयपुर से सम्बद्ध जिला बैडमिंटन संघ झुंझुनूं द्वारा जीवेम् स्पोर्ट्स स्कूल झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी झुंझुनूं में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन दिनांक 28 व 29 जून को किया जाएगा।
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप मोदी ने बताया कि प्रतियोगिता की लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पिछले कई वर्षों से झुंझुनूं बैडमिंटन संघ सफलता पूर्वक अनेक बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन करता आ रहा है। संघ का उद्देश्य है कि जिले की प्रतिभाएं बैडमिंटन में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य एवं जिले का नाम रोशन करें।
जानकारी देते हुए बैडमिंटन कोच नितेश कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में गर्ल्स और बॉयज एकल के अंडर 11,13,15,17 व 19 आयु वर्ग के, मिक्स डबल्स के अंडर 15,17, 19 एवं सीनियर वर्ग के, महिला व पुरुष सीनियर तथा वेटरन्स 35$ के मुकाबले खेले जाऐंगे। इस प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग में विजेता रहने वाले सभी एकल, युगल तथा मिश्रित युगल का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए होगा। उन्होंने बताया कि सिंगल्स के लिए एंट्री फीस 250 रू. तथा डबल्स के लिए 500 रू. संघ द्वारा निर्धारित की गई है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी एंट्री संघ को दिनांक 24 से 27 जून 2025 तक झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी में व्यक्तिगत अथवा बैडमिंटन कोच नितेश वर्मा को मोबाइल नम्बर 8094015515 एवं 8619244629 पर दर्ज करा सकते हैं।