Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नवागत जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग का विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया स्वागत अभिनंदन

झुंझुनू (24 जून 2025)। झुंझुनू जिला कलेक्टर का पदभार मंगलवार प्रातः 11 बजे नव नियुक्त जिला कलक्टर डॉक्टर अरुण गर्ग के सम्भालने के पश्चात मंगलवार दोपहर 3 बजे शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉक्टर गर्ग से शिष्टाचार भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ गर्ग के भाई अजमेर से आए दिनेश गर्ग भी उपस्थित थे।
डॉक्टर अरुण गर्ग का स्वागत अभिनंदन माल्यार्पण के साथ दुपट्टा एवं शाॅल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर किया गया।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, लायंस क्लब झुंझनु, अग्रवाल समाज, श्री गोपाल गौशाला, श्री गल्ला व्यापार संघ, लघु उद्योग भारती, झुंझनु टैक्स बार एसोसिएशन, क्रेशर एसोसिएशन, चुणा चौक विकास समिति, इस्कोन मंदिर झुंझुनू, प्रभात फेरी परिवार इंदिरा नगर, सुनील पटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन, झुंझुनू प्रगति मंच, एसऍमएल कॉलेज एलुमनी एवं आदर्श बाल निकेतन एलुमनी सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के ट्रस्टी, पदाधिकारी एवं सदस्यों में डाॅ. डीएन तुलस्यान, एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, रोहिताश्व बंसल, सुनील तुलस्यान, सीए पवन केडिया, प्रमोद खण्डेलिया, नेमी अग्रवाल, सुरेंद्र केडिया, आनंद टीबड़ा, विपिन राणासरिया, एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ प्रसाद जांगिड़, गोपाल कृष्ण गुप्ता, प्रदीप पाटोदिया एवं संजय नांगलिया सहित अन्य जन उपस्थित थे।
अभिन्दन के पश्चात डॉक्टर गर्ग ने सभी उपस्थित जन से औपचारिक वार्ता में कहा कि वे शेखावाटी के बारे में बहुत कुछ सुन रहे हैं, यहां के लोगों में एक विशेष जज़्बा है, वे भी यथासंभव सभी को साथ लेकर टीम भावना के साथ काम करते हुए सबके सहयोग से शहर का विकास करने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.