Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 24 जून से 9 जुलाई तक

सफल संचालन के लिये बनाये शिविर प्रभारी

झुंझुनूं, (23 जून 2025)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के सफल संचालन के लिये जिला स्तर पर प्रशासनिक नोडल अधिकारी, तकनीकी नोडल अधिकारी एवं उपखण्डवार प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी लगाये गये हैं।

जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के संचालन के लिये एडीएम अजय कुमार आर्य को प्रशासनिक नोडल अधिकारी, डीओआईटी के उपनिदेशक घनश्याम गोयल को तकनीकी नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उपखण्ड झुंझुनूं, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, चिड़ावा, सूरजगढ़, खेतड़ी, बुहाना, मलसीसर व मंडावा के लिये संबंधित एसडीएम को शिविर प्रभारी अधिकारी व तहसीलदार को सहायक शिविर प्रभारी लगाया गया है ।

शिविरों में विशेष रूप से राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा विभाग, पेयजल, जल संसाधन, कृषि एवं उद्यान, वन, खाद्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, स्वायत्त शासन (शहरी क्षेत्रों में), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां व कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.