Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
बगड रोड स्थित पंसारी लायंस अस्पताल एवं गणेश मंदिर के आसपास के एरिया में तुलसी लगे गमलो का वितरण गिन्नी देवी राधा वल्लभ खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से किया
झुंझुनू (22 जून 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में तुलसी लगे गमलों का वितरण गिन्नी देवी राधा वल्लभ खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से रविवार अपरान्ह 1 बजे बगड रोड स्थित पंसारी लायंस अस्पताल एवं गणेश मंदिर के आसपास के एरिया में किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब झुंझुनूं के संरक्षक एमजेएफ लॉयन एस.एन शर्मा, स्पेशल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लॉयन नरेंद्र व्यास, क्लब अध्यक्षा डाक्टर बबीता कुमावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, विनीता शर्मा, शकुंतला पुरोहित, डॉ एनएस नरुका, डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत, डॉ.देवेंद्र शेखावत, मुबारक अली पठान, ओमप्रकाश मूंड, एमजेएफ लॉयन रघुनाथ पोद्दार, एमजेएफ लॉयन मनोज सिंह टीकेएन, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डी. एन. तुलस्यान उपस्थित थे।
विदित है कि तुलसी लगे गमलों का पिछले कई वर्षों से लगातार वितरण किया जा रहा है एवं शहर की चुनिन्दा विभिन्न एरिया एवं विभिन्न कांप्लेक्सो में वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन्हें भी तुलसी लगे गमला लगा लेना हो चुना का चौक रानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर आकर ले सकता है।