Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
बीडीके अस्पताल में योग दिवस पर प्रतिदिन योग का संकल्प लिया
स्वास्थ्यकर्मियों ने योग की महत्ता समझी एवं योग से निरोग रहने के आसन सीखें
झुंझुनूं, (21 जून 2025)। जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग किया गया।
पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि सुबह 6 बजे से चिकित्सको , स्वास्थ्यकर्मियों एवं नर्सिंग विद्यार्थियों के द्वारा योग के आसन किए गये। योग प्रशिक्षक पवन एवं विशाल ने योग की महत्ता एवं आसन को स्वयं प्रदर्शित करते हुए योग करवाया।सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प एवं शपथ दिलाई।
पीएमओ डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि योग भारत की प्राचीन काल में ऋषि मुनियों के द्वारा किया जाता है। अच्छे स्वास्थ्य का परिचायक रहा है। योग स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन में महती भूमिका अदा करता है।
इस दौरान उपनिदेशक हौमयोपैथी डॉ रमेश यादव, डॉ सिद्धार्थ शर्मा, डॉ सुरेश मील, डॉ नेमीचंद, डॉ नावीद खान, आबिदा खान, ओमप्रकाश, मनोहरलाल समेत सभी ने भाग लिया।