Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

तुलसी लगे गमला वितरण का शुभारंभ गिन्नी देवी राधा वल्लभ खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से किया

झुंझुनू (21 जून 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में तुलसी लगे गमलों का वितरण गिन्नी देवी राधा वल्लभ खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से शनिवार सुबह 11 बजे विधिवत रूप से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मोदी रोड के आस-पास के एरिया के रहवासी लोगों को तुलसी लगे गमलो का वितरण कर किया गया।

इस अवसर पर खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं लायंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर जी हलवाई, क्लब अध्यक्ष डाक्टर बबीता कुमावत, स्पेशल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लॉयन नरेंद्र व्यास, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, सीए पवन केडिया, अशोक केडिया, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान एवं सुनील तुलस्यान उपस्थित थे।

विदित है कि तुलसी लगे गमलों का पिछले कई वर्षों से लगातार वितरण किया जा रहा है एवं शहर की चुनिन्दा विभिन्न एरिया एवं विभिन्न कांप्लेक्सो में वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन्हें भी तुलसी लगे गमला लगा लेना हो चुना का चौक रानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर आकर ले सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.