Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर में खरीफ फसलों के उन्नत बीज उपलब्ध

झुंझुनूं, (9 जून 2025)। कृषि विज्ञान केंद्र, आबूसर द्वारा क्षेत्रीय कृषकों के लिए खरीफ फसलों के उन्नत बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। केंद्र पर ग्वार व मूंग की उन्नत किस्मों का बीज सीमित मात्रा में उपलब्ध है, जिसे “पहले आओ, पहले पाओ” की तर्ज़ पर वितरित किया जाएगा। केवीके आबूसर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दयानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वार की आरजीसी-1066 और आरजीआर 12-1 तथा मूंग की एमएच-1142 किस्म इस क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के अनुरूप अत्यंत उपयुक्त पाई गई हैं। ये किस्में अधिक उत्पादन क्षमता और रोग प्रतिरोधकता के लिए जानी जाती हैं। किसान कार्यालय समय में कृषि विज्ञान केंद्र, आबूसर से बीज प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.