Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभात फेरी का आयोजन

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर परिषद झुंझुनूं ने निकाली प्रभात फेरी

झुंझुनूं, (8 जून 2025)। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह नगर परिषद झुंझुनूं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रभात फेरी की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई, जो जेपी जानू राजकीय विद्यालय परिसर तक निकाली गई। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भांबू, अभियान के जिला संयोजक विशंभर पूनिया, एसडीएम हवाई सिंह यादव व प्रमोद जानू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में जन समूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विधायक राजेन्द्र भांबू ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया।
प्रभात फेरी में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत कार्यरत महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.